विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का खेलना लगभग तय....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय टीम को विश्वकप में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की अंतिम ग्यारह तय है पर केवल दो खिलाड़ियों को लेकर ही संशय बना हुआ है। विश्वकप के ठीक पहले अक्षर पटेल की जगह पर अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को रखा गया है, ऐसे में एक स्पिनर के तौर पर उनकी जगह तय है। अक्षर फिट नहीं होने के कारण विश्वकप से बाहर हो गये हैं।
अश्विन ने विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी भी की जिसके कारण ही . उन्हें टीम में जगह मिली है। वैसी भी चेन्नई अश्विन का घरेलू मैदान है और यहां कैसे खेलना है वह जानते हैं। अश्विन के खिलने के कारण कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को ही जगह मिलेगी। जडेजा गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी भी करते हैं, ऐसे में कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है।
अभी तक टीम इंडिया के पास कोई ऑफ स्पिनर नहीं था पर अश्विन के आने के बाद भारत को ऑफ स्पिनर मिल गया है। वो उन टीमों के खिलाफ कारगर हो सकते हैं, जिनके टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा हैं। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष दो बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एलेक्स कैरी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में अश्विन प्रभावी हो सकते हैं। भारत के पास एक विकल्प ये भी है कि टीम इंडिया चेन्नई में दो के बजाए तीन स्पिनर के साथ खेले। ऐसी स्थिति में कुलदीप, जडेजा और अश्विन तीनों खेल सकते हैं और दो तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज खेल सकते हैं। वहीं तीसरे तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या के पास रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments