google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

IPS गौरव राय 'सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026' सर्वे में शामिल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि IPS गौरव राय की यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समर्पित पुलिस सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर पुलिसिंग के लिए गौरव राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


IPS गौरव राय इससे पहले दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित और संवेदनशील जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों, रणनीतिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ आम लोगों तक प्रशासन की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और जनता में विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिसिंग के नए तरीकों को अपनाया गया।


Fame India–Asia Post का ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे पुलिस अधिकारियों के कामकाज, नेतृत्व क्षमता और जनहित से जुड़े प्रयासों के आधार पर किया गया है। इस सर्वे में स्थान मिलना IPS गौरव राय की कार्यशैली और पुलिस प्रशासन में योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से मिली बधाई के बाद पुलिस विभाग में भी इस उप लब्धि को गौरवपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने IPS गौरव राय को शुभकामनाएं दी हैं।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html