रायपुर में इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद को किया सम्मानित.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर में आयोजित इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद का खिलाड़ियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर किशोर महानंद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन तथा राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी प्रदीप छत्री, उज्जल वाल्मीकि, निताम, टेकाम तथा अन्य खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों ने किशोर महानंद का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया तथा खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के सम्मान, पारस्परिक शुभकामनाओं तथा खेल भावना को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments