google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नया रायपुर में सजेगी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट की महफिल, भारत-जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें टिकट और पास से जुड़ी हर खास बात...

10 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

एंकर : राजधानी रायपुर के खेल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। बहुत जल्द नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का महामुकाबला खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे वुमेंस T20 इंटरनेशनल सीरीज के तहत ये मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को आयोजित होंगे।

वीओ : यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर की शाम 4 बजे से मिलनी शुरू हो जाएगी। इस बार पूरी व्यवस्था डिजिटल रखी गई है, यानी दर्शकों को फिजिकल टिकट की कोई आवश्यकता नहीं होगी। स्टेडियम के गेट पर केवल डिजिटल QR कोड दिखाकर ही आसानी से एंट्री मिल सकेगी। एक व्यक्ति एक आईडी के जरिए एक साथ अधिकतम 6 टिकट बुक कर सकता है।


टिकटों की दरों की बात करें तो लोअर स्टैंड (2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9) के लिए एक टिकट 250 रुपए में उपलब्ध होगी। इसके अलावा तीनों मैचों की पूरी सीरीज का पास 499 रुपए में और दो मैचों का कॉम्बो पास 350 रुपए में मिल सकेगा। प्रीमियम सीटों के लिए प्लेटिनम टिकट 3500 रुपए, गोल्ड टिकट 2500 रुपए और सिल्वर टिकट 2000 रुपए तय की गई है। वहीं, कॉर्पोरेट बॉक्स 70 हजार रुपए और सिंगल कॉर्पोरेट टिकट 3500 रुपए में प्राप्त की जा सकेगी।

दूसरी ओर, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा ग्राउंड वाटर के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक के मामले में न्यायालय से मैच के आयोजन के लिए हरी झंडी (क्लीयरेंस) मिल चुकी है। स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) इंस्टॉल कर दिया गया है और पानी की खपत पर नजर रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगा दिए गए हैं।

विजय शाह, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) डायरेक्टर

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html