नालंदा परिसर-2 का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर - रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने साइंस कॉलेज के पास जी.ई. रोड पर बन रहे नालंदा परिसर-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समय से पहले प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

लगभग 21 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस 1000 सीटर लाइब्रेरी प्रोजेक्ट का काम दिन-रात चल रहा है। अनुबंध के मुताबिक इसे 23 नवंबर 2027 तक पूरा होना है, और अब तक करीब 33 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments