जरवाय में पीएम ई बस डिपो निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर — नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जरवाय क्षेत्र में चल रहे पीएम ई बस डिपो के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए आगामी तीन दिनों के भीतर काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को जल्द से जल्द पीएम ई बस सेवा का लाभ पहुंचाना है।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय पर काम पूरा नहीं किया गया, तो अनुबंध की शर्तों के अनुसार संबंधित एजेंसी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा, जूनियर इंजीनियर योगेश कडु और अनुबंधित फर्म 'श्रद्धा कंस्ट्रक्शन बिलासपुर' के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments