आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हुए शामिल...
प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत ने दिलाई पार्टी की सदस्यता |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय की विचारधारा एवं संगठन के निरंतर विस्तार से प्रभावित होकर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत ने सभी नवप्रवेशी साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के एस.सी. विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े के नेतृत्व एवं सहयोग से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (एस.सी. विंग) उदय चरण बंजारे, भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारी भागवत टंडन, शंकर बंजारे, शांतनु जांगड़े एवं विकास पाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया।

नवप्रवेशी साथियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पारदर्शी शासन और ईमानदार राजनीति के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होकर जनसेवा का संकल्प लिया।
प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने सभी नवप्रवेशी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी देश और प्रदेश में ईमानदार राजनीति तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
एस.सी. विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने कहा कि नवप्रवेशी साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा वे प्रदेशभर में पार्टी के संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments