google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा राज में महंगाई चरम पर, कांग्रेस का स्मृति ईरानी पर जोरदार हमला...

4 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :- 


















रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के गैस सिलेंडर का विरोध कर सुर्खियां बटोरने वाली स्मृति ईरानी आज की बेतहाशा महंगाई पर चुप क्यों हैं ?


वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार बनने से पहले स्मृति ईरानी ने देश की जनता से 13 रुपये में शक्कर और 35 रुपये में पेट्रोल-डीजल देने का वादा किया था। लेकिन आज शक्कर 70 रुपये और पेट्रोल-डीजल 104 रुपये के पार जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी को इस महंगाई का जवाब देश की जनता को देना चाहिए।


रसोई का बजट बिगड़ा, रोजमर्रा की चीजें हुईं महंगी -

कांग्रेस प्रवक्ता ने चिंता जताते हुए कहा कि पिछले दो महीनों में शक्कर की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेल और दालों के दाम दोगुने हो गए हैं। प्याज 65 रुपये और लहसुन 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। आलू, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बिजली के बढ़ते बिलों ने आम आदमी और खासकर गृहणियों की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है।


गलत आर्थिक नीतियों से बेलगाम हुई महंगाई -

वंदना राजपूत ने केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है और लोगों की आय घट रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई बेकाबू हो चुकी है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 96 रुपये तक पहुंच गया है। दूध, दही, पनीर, आटा, सूजी, दाल और कपड़ों जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ-साथ दवाइयां और अस्पतालों का इलाज तक महंगा हो गया है।


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 100 दिन में महंगाई कम कर 'अच्छे दिन' लाने का वादा करने वाली सरकार में जनता बदतर दिन काटने को मजबूर है और खुलेआम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html