जशपुर में इंडोर स्टेडियम से चमकेगी खेल प्रतिभाएं...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेशभर में खेल सुविधाओं का कायापलट हो रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर को करोड़ों की सौगात मिली है। यहां 3 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च कर एक अत्याधुनिक मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन इसी साल 28 मार्च को किया गया था। इस इंडोर स्टेडियम के बनने से स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी खेल कला को निखारने का एक नया और शानदार मंच मिल गया है। अब मौसम की मार भी खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा नहीं बन पाएगी।
एक ही छत के नीचे कई खेलों का अभ्यास इस नए स्टेडियम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां खिलाड़ियों को एक ही परिसर में कई तरह के खेलों की सुविधा मिल रही है। बास्केटबॉल कोर्ट के अलावा युवा यहां शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी हाथ आजमा सकते हैं। एक ओर बास्केटबॉल से खिलाड़ियों की फुर्ती और टीम भावना मजबूत होगी, तो वहीं दूसरी ओर शतरंज और कैरम जैसे इनडोर खेल युवाओं की मानसिक एकाग्रता और रणनीति बनाने की क्षमता को धार देंगे।
सुदूर इलाकों के हुनर को मिल रहा मुकाम जशपुर के ग्रामीण और जनजातीय अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा हर खेल में आगे रहने का जज्बा रखते हैं। संसाधनों के अभाव में दबने वाली इन प्रतिभाओं को अब इस इंडोर स्टेडियम के रूप में एक मजबूत सहारा मिल गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में अभ्यास कर ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।
युवाओं को मिल रहा नया मंच सरकार की प्राथमिकता युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल देना है। जशपुर में तैयार यह आधुनिक खेल परिसर इसी दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। यहां मिल रही विश्वस्तरीय सुविधाओं के दम पर आने वाले दिनों में जिले के युवा खेल जगत में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments