जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को लेकर मूलनिवासी महापंचायत....
- ANIS LALA DANI

- 45 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भिलाई: दुर्ग-भिलाई में मूलनिवासी संघ की ओर से एक दिवसीय मूलनिवासी महापंचायत का आयोजन भिलाई के सेक्टर-6 स्थित अंबेडकर प्रेरणा स्थल में किया गया। महापंचायत में जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी, OBC, दलित और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों, शिक्षा एवं रोजगार में अवसर, OBC आरक्षण, विस्थापन और भूमि अधिग्रहण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सामाजिक समुदायों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर जुटकर इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया। मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पटेल ने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य किसी वर्ग के खिलाफ संघर्ष करना नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। महापंचायत में शामिल प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे रखे और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे काम करने पर जोर दिया।





.jpg)











Comments