google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत - आस्ट्रेलिया टी20 मैच की टिकटें कल से ऑनलाइन...

Nov 24, 2023
2 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 मैच को लेकर शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। वहीं मैच की टिकटों की बिक्री 24 नवंबर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऑनलाइन में उपलब्ध हो रही है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजन की जवाबदारी बीसीसीआई द्वारा सौंपी गई है। इससे पूर्व भारत और न्यूजीलैंड मैच की मेजबानी यहां हो चुकी है जिसकी सफलता को देखते हुए दोबारा यह मौका रायपुर को मिला है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शाह, सचिव जूबीन शाह, मीडिया प्रभारी तरुणेश परिहार द्वारा स्टेडियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में संयुक्त रुप से दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार टिकटों की बुकिंग कल से ऑनलाइन की जा रही है, पेटीएम के माध्यम से क्रिकेट प्रेमी अपने टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। टिकट बुकिंग होने के बाद टिकट की हॉर्ड कॉपी लेने के लिए इंडोर स्टेडियम जाना होगा जहां टिकट वितरण के लिए 6 काउंटरों की व्यवस्था की गई है।

टिकटों के दर के बारे में जानकारी देते हुए विजय शाह ने बताया कि कार्पोरेट टिकट की दर 25 हजार रुपये, प्लेटिनम 15 हजार, गोल्ड 12500 रुपये, सिल्वर 10 हजार और उसके बाद लोकेशन के हिसाब से टिकटों की दर तय की गई है जो 7 हजार रुपये से शुरु कर 35 हजार रुपये तक तय की गई है। छात्रों के लिए टिकटों की दर 1 हजार रुपये निर्धारित की गई है। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरु होगी।


टिकट वितरण में पिछले अनुभव को देखते हुए और क्रिकेट प्रेमियों को हुई तकलीफों को देखते हुए इस बार टिकट को कोरियर से भेजने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिसके चलते टिकट बुक करने के बाद दर्शक को टिकट लेने के लिए काउंटर पर जाना होगा, यह शहर के मध्य में इंडोर स्टेडियम में रखा गया है ताकि हर कोई सहजता से वहां तक पहुंच सकें। आयोजन को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन भी किया गया है, मीडिया का प्रभार इस बार तरुणेश परिहार को सौंपा गया है, वहीं भावेश चंद्राणा भारतीय टीम और आलोक श्रीवास्तव आस्ट्रेलिया टीम के साथ मैनेजर के रुप में नियुक्त किए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html