महिला से अनाचार: मुख्य आरोपी के बाद 4 सहयोगी भी गिरफ्तार......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जांजगीर-चांपा:- पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की रात महिला को बहला-फुसलाकर जबरन कार में बैठाकर रायगढ़ की ओर ले जाया गया था। महिला के विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उसे रोकने की बात सामने आई है। रायगढ़ पहुंचने के बाद अन्य आरोपी वहां से चले गए, जबकि मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास पर महिला से अनाचार करने का आरोप है।मामले में 40 वर्षीय रमेश श्रीवास, निवासी भैंसों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पामगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में घटना में सहयोग करने की बात सामने आने के बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
#champa #incestwithwoman #arrest #police #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)


Comments