बिलासपुर में स्कूल के पुराने दोस्त ने दिया धोखा, शादी का झांसा देकर गर्भवती कर मुकरा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ : -
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली बाईस वर्षीय युवती से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि मंगला निवासी विशाल पुरी गोस्वामी ने बचपन की दोस्ती का फायदा उठाकर पहले प्यार का जाल बुना, शादी का भरोसा दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अंतरंग पलों का वीडियो चुपचाप रिकॉर्ड कर लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बनाता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी और बाद में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा, युवक ने बातचीत के दौरान अलग-अलग बहानों से नकद रकम और सोने की चेन भी ऐंठ ली थी, जिसे मांगने पर आरोपी के परिवार ने विवाद किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments