रायपुर में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने वृद्धजनों के बीच सेवा-संवेदना के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को रायपुर में विशेष सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के श्याम नगर स्थित लायंस वृद्धाश्रम में एक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया, जिसमें रायपुर उत्तर के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्य रूप से शिरकत की।
वृद्धजनों से की आत्मीय भेंट, लिया आशीर्वाद -
कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और 'अंत्योदय' की भावना को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों का आयोजन समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।
कई दिग्गज नेता रहे मौजूद -
इस सेवा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर और आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय कोपुलवार सहित तमाम कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





.jpg)








Comments