google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली 'सेवा संकल्प अभियान' की समीक्षा बैठक, 5 अंगदाताओं का किया सम्मान...

51 minutes ago
2 min read
  • सेवा संकलल्प अभियान अंतर्गत सभी कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो -कैबिनेट मंत्री जायसवाल...

  • प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक...

  • अंगदान का संकल्प लेने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-


















रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को अपने जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर अहम समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अंगदान का संकल्प लेने वाले 5 दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंगदान का संकल्प लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, फिरतराम साहू, पुष्पा साहू और भाटापारा से वेदराम आनंद एवं रेशमा बाई शामिल हैं।

जनसहभागिता और गरिमापूर्ण आयोजन पर जोर -

मंत्री जायसवाल ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' को अति महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने और इनमें अधिक से अधिक जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को भी इसी तरह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने की बात कही।

विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और दिए गए निर्देश: -

समीक्षा बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और निम्नलिखित निर्देश दिए गए:


  • मेरे सपनों का भारत: विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित करने के निर्देश।

  • आंगन मिलन सेवा: इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही गर्भवती माताओं व बच्चों का हेल्थ चेक-अप और खेलकूद के आयोजन होंगे।

  • सेवा की कहानी: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।

  • सेवा मेरा योगदान: जनसहभागिता के माध्यम से गांव, शहरों, नदी, घाट और तालाबों आदि में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

  • सेवा सेतु शिविर: सभी ब्लॉकों के एक-एक चिन्हांकित गांव में यह शिविर आयोजित होगा, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें विशेष रूप से मेगा हेल्थ कैम्प लगाया जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करना होना चाहिए, ताकि हर आवेदक लाभार्थी बनकर ही वापस लौटे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html