छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों पर टिकी नजरें..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: राजधानी में शासन-प्रशासन के स्तर पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आज महत्वपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठक का शुभारंभ हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह उच्चस्तरीय बैठक रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में चल रही है। इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं और कई नीतिगत प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कई अहम प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है, जिस पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments