छत्तीसगढ़ के जंगलों में सीताफल की अवैध तस्करी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गरियाबंद जिले के देवभोग वन परिक्षेत्र से सीताफल की अवैध तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अभयारण्य से सटे जंगलों में उगने वाले उच्च गुणवत्ता वाले सीताफलों को चोरी-छिपे दूसरे राज्यों में खपाया जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने इलाके में दबिश दी. जांच के दौरान ओडिशा पासिंग एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया, जिसमें 48 कैरेट सीताफल लोड था. हालांकि, मौके का फायदा उठाकर झारखंड पासिंग दूसरी गाड़ी भागने में सफल रही.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्थानीय कोचियों की मिलीभगत से बाहरी बिचौलिए इन मीठे फलों को मात्र 300 रुपये प्रति कैरेट की दर से खरीदकर अन्य राज्यों में तस्करी कर रहे थे. वन विभाग ने जब्त वाहन और फलों के आधार पर वन अधिनियम तथा जैव विविधता (बायो डाइवर्सिटी) संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments