google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नाली पर अवैध कब्जा: रायपुर में चला निगम का बुलडोजर, ₹25,000 जुर्माना...

1 day ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: राजधानी में सार्वजनिक नालियों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। समता कॉलोनी-चौबे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर के सामने नाली पर किए गए अवैध पक्के पाटों (स्लैब) को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। साथ ही संबंधित भवन मालिक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन 7 कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में की गई। दरअसल, निगम को शिकायत मिली थी कि मुख्य मार्ग पर बन रहे व्यावसायिक परिसर के सामने नाली को अवैध रूप से पाट दिया गया है, जिससे जल निकासी बाधित होने की आशंका थी।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश और उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर ही निर्माणकर्ता से जुर्माना वसूल कर जल निकासी व्यवस्था बहाल कराई गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html