google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आई जी ने हेलमेट पहन चलाई बुलेट दिया जागरूकता का संदेश.....

44 minutes ago
3 min read
  • हजारों की संख्या में नागरिकों ने लिया शपथ...

  • खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब एवं रायगढ़ पुलिस का शानदार आगाज...

  • अखण्ड राम सप्ताह में बच्चों ने किया भजनों पर मनमोहक नृत्य आई जी ने की सराहना...

  • खरसिया पहुंचे आई जी रामगोपाल गर्ग एवं एस एस पी शशिमोहन सिंह - हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ जिला पुलिस का सड़क जागरूकता एवं साइबर जागरूकता अभियान...

  • बारिश की फुहार, फूलों की वर्षा, कर्मा नृत्य और आतिशबाजी से खरसिया नगर ने किया आई जी रामगोपाल गर्ग का स्वागत, एस एस पी शशिमोहन सिंह के साथ खरसिया नगर में दिखा एक अलग उत्साह...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

खरसिया। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का संकल्प मानवसेवा माधवसेवा के साथ पूरे देश में प्रसिद्ध है जो कि निरंतर अनेकों सामाजिक कार्य करते आ रही है इसी कड़ी में आज बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का आगमन खरसिया में हुआ एवं साथ ही रायगढ़ जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह का आगमन डीएसपी उत्तम सिंह एसडीओपी सतीश भार्गव समेत अनेकों अधिकारीगण पहुंचे।

धर्म की नगरी खरसिया में आज एक अलग ही उत्साह एवं उमंग देखने को मिला। जहां शुरुवात हुई साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जिसके तहत अग्रसेन चौक में हजारों की संख्या में लोगों ने शपथ लिया शपथ बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दिलाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर की गई। उसके बाद राज्यगीत अरपा पेरी के धार हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा साइबर जागरूकता इसीलिए जरूरी है क्योंकि हमारे पूरे डाटा उनके पास है हमें उनसे बचना है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेल्पिंग हैंड्स टिम को इस ऐतिहासिक अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि हेल्पिंग हैंड्स निरंतर ही पुलिस के साथ जुड़कर हमेशा सामाजिक कार्य करते आ रही है।

साथ ही उन्होंने सड़क जागरूकता के ऊपर सभी नागरिकों को संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर संभाग रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत दिनों से खरसिया आने का प्लान चल रहा था और आज में आप सबके साथ हूँ मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। साइबर जागरूक हर नागरिक को बनना है साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना जरूरी है । आई जी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन को ये पहल बहुत ही सराहनीय है और अंकित अग्रवाल मनोज गोयल एवं पूरी टिम को में इस मानवसेवा कार्य के लिए बधाई देता हु। साथ ही उन्होंने सभी नागरिक को साइबर सुरक्षा में सड़क सुरक्षा हेतु विशेष ध्यान देने हेतु समझाया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात राहगीरो को हेलमेट वितरण कर जागरूकता संदेश दिया साथ ही खुद बाइक रैली में शामिल होकर गाड़ी चला कर नगर में हेलमेट पहनना कितना जरूरी है ये संदेश दिया।

अखण्ड राम सप्ताह में मंदिर पहुंचे आई जी एवं एस एस पी हनुमान मंदिर गंज बाजार में 134 वर्ष से चल रहे अखण्ड राम सप्ताह में आज छोटे छोटे बच्चों ने भजनों पर प्रस्तुति दी आई जी रामगोपाल गर्ग ने मंदिर दर्शन कर पूजा अर्चना कर राम नाम की फेरी लगाई। साथ ही बच्चों को और भक्तों को उद्बोधित करते हुए कहा कि भक्तिमय का यह रस इस धर्म की नगरी में बहुत ही अच्छा आयोजन होते रहते है। आप जैसे युवाओं साथी को में शुभकामनाएं देता हूँ जो धार्मिक आयोजन को निरंतर करते आ रहे है। साथ ही उन्होंने शिव तांडव की प्रस्तुति दी रूही अग्रवाल की सराहना कर कहा कि सभी बच्चों को सनातन धर्म और संस्कृति धार्मिक आयोजन में इतना भक्तिमय शामिल देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है मेरी आप सबके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं है।

आज के कार्यक्रम में आई जी, एस एस पी, डीएसपी, एसडीओपी सहित हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अग्रवाल, सहित हिमांशु अग्रवाल, राजेश अग्रवाल घंसू, राजेंद्र अग्रवाल नूतन, हनुमान अग्रवाल, विनय कबूलपुरिया, रतन अग्रवाल, बाऊ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, साहिल सारथी, हर्ष शर्मा, संजय कंकरवाल, महिला विंग अध्यक्ष आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित सभी सदस्यगण मौजूद रहे ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html