साहेब हैं तो सुरक्षा है: गुरु खुशवंत के विशेष प्रयासों से भैंसा में खुलेगी नवीन पुलिस चौकी....
आरंग विधानसभा में सुरक्षा तंत्र को मिली मजबूती; गुरु खुशवंत की पहल से भैंसा में नवीन पुलिस चौकी स्वीकृत...
जनता की सुरक्षा को बड़ी सौगात: नवीन पुलिस चौकी के साथ 13 नए पुलिस पद मंजूर...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
भैंसा/आरंग/रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत के विशेष एवं निरंतर प्रयासों से ग्राम भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। चौकी के सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग द्वारा 13 नए पदों की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह स्वीकृति क्षेत्र के आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नवीन पुलिस चौकी के शुरू होने से भैंसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।
सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने 13 नए पद स्वीकृत
गृह (पुलिस) विभाग एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार, रायपुर जिले के भैंसा में नवीन पुलिस चौकी के लिए कुल 13 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
उप निरीक्षक (SI): 1 पद
सहायक उप निरीक्षक (ASI): 1 पद
प्रधान आरक्षक (Head Constable): 3 पद
आरक्षक (Constable): 8 पद
इन पदों की स्वीकृति से नवीन चौकी का संचालन पूरी तरह से प्रभावी और सुचारू रूप से हो सकेगा।
गांव-गांव तक पहुंचेगी सुरक्षा की व्यवस्था
भैंसा में पुलिस चौकी स्थापित होने से स्थानीय ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की नियमित गश्त से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी और आम जनता तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
गुरु खुशवंत का मुख्य ध्येय क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्वीकृति इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: गुरु खुशवंत
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल की मजबूत उपस्थिति से नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का भाव जागृत होगा। उन्होंने कहा कि इस चौकी के खुलने से स्थानीय स्तर पर ही कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।
आरंग विधानसभा में लगातार मजबूत हो रही जनसुविधाएं
गुरु खुशवंत के प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास के साथ-साथ जन-सुरक्षा के कार्यों को भी निरंतर गति मिल रही है। भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
“साहेब हैं तो विकास है, साहेब हैं तो सुरक्षा है।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











.jpg)
Comments