आईडीबीआई बैंक की पहल: जोन कार्यालयों में केवाईसी, री-केवाईसी और डीएलसी सत्यापन के लिए विशेष शिविर शुरू.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: पेंशनभोगियों और बैंक खाताधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बैंकिंग कार्यों को और अधिक सुगम व सरल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, आईडीबीआई बैंक की ओर से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिक अपने केवाईसी (KYC) और री-केवाईसी से जुड़े पेंडिंग कार्यों को आसानी से पूरा करा सकते हैं। इसके साथ ही, संबंधित जोन कार्यालयों में पेंशनर्स के लिए डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट / जीवन प्रमाण पत्र) के सत्यापन की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे हितग्राहियों को अलग-अलग जगहों के चक्कर न काटने पड़े और सभी जरूरी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें।

15 अक्टूबर तक है मौका -
प्रशासन और बैंक अधिकारियों ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह शिविर आगामी 15 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जोन कार्यालयों में निरंतर जारी रहेंगे।

जरूरी निर्देश: -
शिविर में पहुँचते समय हितग्राही अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य रखें: -
आधार कार्ड
पंजीकृत मोबाइल नंबर
समय रहते इन प्रक्रियाओं को पूरा करवाकर बैंकिंग और पेंशन संबंधी बाधाओं से बचें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जोन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments