तिलई में बस की टक्कर से 34 वर्षीय राजू कुर्रे गंभीर घायल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर से छपोरा जा रही बस, तिलई में बस ने मारी टक्कर, 34 वर्षीय राजू कुर्रे गंभीर :- ग्राम तिलई में 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सड़क हादसे में 34 वर्षीय राजू कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से छपोरा जा रही बस क्रमांक CG 10 G 1034 आ रही थी, इसी दौरान राजू कुर्रे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल राजू कुर्रे को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बस चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया।

वहीं बस का कंडक्टर मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है।सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए चालक को थाना ले गई। प्रारंभिक जानकारी में हादसे के पीछे चालक की लापरवाही और बस के रॉन्ग साइड में चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।तिलई में दिनदहाड़े हुए इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments