google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

‘मैं आपको अदालत से बाहर करवा दूंगा’…जब देश के मुख्य न्यायाधीश को आया गुस्सा....

Jan 3, 2024
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सुप्रीम कोर्ट में आज एक दुर्लभ नजारा सामने आया, जब देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ भरी अदालत में एक वकील पर भड़क गए। एक याचिका की लिस्टिंग के मामले पर तीखी नोकझोंक के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने एक वकील को उसके लहजे के लिए कड़ी फटकार लगाई और अदालत को डराने-धमकाने की कोशिशों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी।


इस दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ परेशान दिखे। उनके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। उन्होंने वकील को टोकते हुए उसे अधिक सम्मानजनक और नपे-तुले दृष्टिकोण पेश करने को कहा। जब वकील जोर-जोर से सीजेआई से बात कर रहे थे, तभी जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, “एक सेकंड, पहले अपनी आवाज धीमी कीजिए। आप भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली अदालत के समक्ष बहस कर रहे हैं; अपनी आवाज कम करें, अन्यथा मैं आपको अदालत से बाहर करवा दूंगा।”


CJI ने वकील की सामान्य कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा, “आप आम तौर पर कहां पेश होते हैं? क्या आप हर बार न्यायाधीशों पर इसी तरह चिल्लाते हैं?” मुख्य न्यायाधीश ने अदालत कक्ष में मर्यादा बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “कृपया पहले अपनी आवाज धीमी करें। अगर आपको लगता है कि आप अपनी तेज आवाज से हमें डरा सकते हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा 23 वर्षों में नहीं हुआ है; और ऐसा मेरे करियर के आखिरी साल में भी नहीं होगा।”


इसके बाद चीफ जस्टिस क्रोधित होकर बोले, “चुप, एकदम चुप रहिए। अभी इस अदालत को छोड़िए। आप हमें डरा नहीं सकते!” मुख्य न्यायाधीश की कड़ी चेतावनी से अचंभित हुए वकील ने तुरंत माफी मांगी और अधिक विनम्र तरीके से अपनी बात कहने लगे। बता दें कि इससे पहले भी जस्टिस चंद्रचूड़ कथित तौर पर वरिष्ठ वकील विकास सिंह पर ऊंची आवाज़ में बात करने पर भड़क चुके हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html