google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फंदे पर झूल गया पति, पत्नी संग विवाद....

Nov 21, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी रायपुर के महावीर नगर इलाके में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक का बीती रात अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद सुबह उसकी लाश साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।


37 साल का मृतक खुमेंद्र सेन रोजी मजदूरी का काम करता है। वो हर रोज नशा करके परिवार के लोगों के साथ विवाद करता था। सोमवार की देर शाम साढ़े 8 बजे के करीब वो फिर नशा करके घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने खाना को लेकर अपनी पत्नी से विवाद किया। जिससे दोनों के बीच बहसबाजी भी हो गई।


जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गयी। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने फिर एक बार कमरे के दरवाजे से आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नही आया। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखने पर मृतक अपनी पत्नी की साड़ी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html