google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, अवैध कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई...

12 hours ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अब पुलिस कार्रवाई के साथ सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिया है। ग्रामीणों की इस पहल का घरघोड़ा पुलिस ने स्वागत किया है और अवैध शराब बनाने या बेचने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।





















वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस की ओर से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान से प्रेरित होकर ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए शराबबंदी का निर्णय लिया। इस निर्णय को लेकर गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।


उन्होंने ग्रामीणों के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम केवल शराबबंदी तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि नशे का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई सड़क दुर्घटनाओं में नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण बनता है। इसके अलावा नशे की वजह से घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और अन्य अपराध भी सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि एक गांव की अच्छी पहल आसपास के दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।


यदि गांव के लोग सामूहिक रूप से नशे के खिलाफ खड़े हों तो इस तरह के अभियान ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवागढ़ का यह संकल्प अन्य गांवों को भी नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को भी स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शराबबंदी का निर्णय लिया है, तो इसके बाद गांव में चोरी-छिपे अवैध शराब बनाने या बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में अवैध शराब निर्माण, बिक्री या किसी अन्य नशीली गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय पर सूचना मिलने से कार्रवाई आसान होगी और गांव में शराबबंदी के निर्णय को प्रभावी बनाया जा सकेगा। ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने भी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान की सराहना की। उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया कि गांव में शराबबंदी के निर्णय को लागू करने के लिए सभी लोग आपसी सहयोग बनाए रखेंगे और अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएंगे।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने संदेश में कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की कार्रवाई से पूरी नहीं हो सकती। जब समाज और ग्रामीण स्वयं आगे आते हैं, तभी नशामुक्ति का अभियान मजबूत बनता है। उन्होंने नवागढ़ के ग्रामीणों की पहल को सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बताया। रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” अब अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ जनभागीदारी और जागरूकता को भी जोड़ रहा है। पुलिस का उद्देश्य नशामुक्त गांव, सुरक्षित परिवार और अपराधमुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास को मजबूत करना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html