google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महतारी वंदन योजना: सिलाई मशीन ने बदली बेमेतरा की महिला की तकदीर, ऐसे मिली आत्मनिर्भरता...

48 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इस योजना के जरिए मिलने वाली वित्तीय मदद से आम महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक संबल मिल रहा है, बल्कि वे खुद का छोटा व्यवसाय शुरू कर परिवार का सहारा भी बन रही हैं। बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक स्थित उफरा गांव की रहने वाली प्रेमिन वर्मा की कहानी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।


पूर्व में कमजोर आर्थिक हालात के कारण प्रेमिन के लिए घर चलाना और बच्चों की परवरिश करना किसी चुनौती से कम नहीं था। सीमित कमाई के चलते भविष्य के लिए पैसे बचाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे वक्त में महतारी वंदन योजना उनके लिए वरदान साबित हुई। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से उन्हें जीने का नया हौसला मिला। अब तक उन्हें कुल 32 किस्तों के रूप में बत्तीस हजार रुपये मिल चुके हैं, जिसका उन्होंने बेहद समझदारी से उपयोग किया है।


स्वरोजगार से बढ़ी हिम्मत -

महतारी वंदन से मिली राशि को जोड़कर प्रेमिन ने एक सिलाई मशीन क्रय की और घर से ही सिलाई का काम आरंभ किया। यह कदम उनके लिए केवल आय का जरिया नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने की ओर पहला मजबूत कदम था। अब वह सिलाई के जरिए खुद पैसे कमाकर घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी इजाफा हुआ है।


बेटी के भविष्य के लिए संजोए सपने -

कामयाबी की इस राह पर चलते हुए प्रेमिन ने अपनी बेटी के सुनहरे कल को भी सुरक्षित किया है। वह हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में से पांच सौ रुपये नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं। उनका मानना है कि छोटी-छोटी बचते ही आगे चलकर बड़ा सहारा बनती हैं।


सरकारी सहायता का सही उपयोग और मजबूत इरादे हों, तो महिलाएं हर मुश्किल को पार कर सकती हैं। प्रेमिन वर्मा ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिखाया है कि कैसे एक छोटी सी शुरुआत किसी के भी जीवन की दिशा बदल सकती है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html