google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर दंगे पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल, निर्दोषों की गिरफ्तारी का आरोप और NIA जांच की मांग.....

13 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट, भारत रक्षा मंच, आरोग्य भारती और हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने 31 अगस्त को बिलासपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे और उसके बाद हो रही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।





















हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में बेकसूर लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जो कि सरासर गलत है। उनका कहना है कि अपनी आत्मरक्षा के लिए खड़े हिंदुओं को अकारण कानूनी मामलों में फंसाया जा रहा है। संगठनों ने इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से कराने की मांग की है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह दंगा क्यों हुआ और मौके पर पेट्रोल बम तथा अन्य आपत्तिजनक हथियार कहां से आए? उनका दावा है कि दंगे में शामिल जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनके तार बांग्लादेश और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में इस मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए और एनआईए (NIA) को इस केस की जांच कर असली दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html