google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

NH-53 पर तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर...

6 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मंगलवार की अलसुबह नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। कांपा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रैक्टर हवा में उछलकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। इस खौफनाक हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

















ढाबे के पास हुआ खौफनाक हादसा -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कांपा के रहने वाले चार युवक मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर (नंबर CG-04 NA-9789) पर सवार होकर बिरकोनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर हाईवे पर शेरे पंजाब ढाबे के समीप पहुंचा, पीछे से मौत बनकर आए एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों का कहना है कि भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।


दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम -

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। इस भीषण दुर्घटना में रामेश्वर साहू (32 वर्ष) और सुमित कुमार रात्रे (21 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल बंजारे (24 वर्ष) और गोवर्धन यादव (24 वर्ष) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान राहुल बंजारे की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों का आंकड़ा तीन पहुंच गया। फिलहाल, गोवर्धन यादव की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उस पर नजर रखे हुए है।


आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस -

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कश्यप अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ने के लिए हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे कांपा गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html