छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- 'जब वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से?'....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अगुवाई में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भीड़ के बल पर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बयानों और आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से वोट चोरी के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। जब किसी दल के पास वोट ही नहीं बचे हैं, तो चोरी किस बात की होगी? जनता का भरोसा खो चुके लोग अपनी हार की खीझ मिटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत बदल चुका है और यहां अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
इस विशाल पदयात्रा और सभा में अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, पूजा विधानी, राजा पांडे, राजेश सूर्यवंशी, हर्षिता पांडेय, लखनलाल साहू, रजनीश सिंह, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments