google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रद्धा विहार में भारी बारिश का कहर: नाले में बहने से मासूम जुड़वां भाई की मौत.....

Sep 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर:- टिकरापारा थाना क्षेत्र के श्रद्धा विहार में शनिवार सुबह तेज बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। सात वर्षीय बच्चा नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।




















जानकारी के अनुसार, श्रद्धा विहार निवासी लक्ष्मी नारायण पवार अपने सात वर्षीय जुड़वां बच्चों त्रिवेंद्र और तुसिता के साथ डूमरतराई की ओर गए थे। लगातार बारिश के कारण इलाके के नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। दोनों बच्चे बारिश के बाद नाला देखने की जिद कर रहे थे, जिसके बाद पिता उन्हें अपने साथ लेकर पहुंचे थे।


नाले के पास पैर धोते समय अचानक बढ़ा पानी का बहाव

बताया गया कि सुबह करीब 10:40 बजे लक्ष्मी नारायण दोनों बच्चों के साथ रिंग रोड स्थित कमल होटल के पास पहुंचे। पिता बच्चों के साथ खड़े होकर नाले में बह रहे पानी को देख रहे थे। इसी दौरान त्रिवेंद्र नाले के पास जाकर पैर धोने लगा।करीब 11 बजे अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान बच्चे का संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया। तेज धार उसे अपने साथ बहाकर ले गई।


पिता ने बचाने की कोशिश की, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला

बेटे को पानी में बहता देखकर पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। वह अपनी बेटी को संभालते हुए बेटे की तलाश करते रहे। इसी बीच घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी में बहते देखा। लोगों ने तुरंत बच्चे को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकीय उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी

हादसे की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार, मृतक त्रिवेंद्र और उसकी बहन तुसिता जुड़वां हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल तथा घटनास्थल पर पहुंचे। सात वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।


बारिश में नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी जरूरी

लगातार बारिश के कारण रायपुर के कई नालों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में तेज बहाव वाले स्थानों के पास जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। पानी का स्तर और बहाव अचानक बढ़ने से कुछ ही पलों में स्थिति गंभीर हो सकती है। श्रद्धा विहार की यह घटना भी इसी खतरे की गंभीर तस्वीर सामने लाती है, जहां अचानक बढ़े पानी के बहाव ने एक मासूम की जान ले ली।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html