अगले 3 दिन भारी बरसात की चेतावनी, मानसून छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय...
- ANIS LALA DANI

- Jul 17
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर : - मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। वहीं अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में रातभर से बूंदाबांदी जारी है। वहीं बिलासपुर में रातभर हुई तेज बारिश से श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात को देखते हुए बिलासपुर जिले के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 31% कम बारिश हुई है।




.jpg)







