google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में भारी बारिश: रामनगर बस्ती में घुसा पानी, नगर निगम ने मोटर पंप से निकाला, 200 प्रभावितों को बांटे गए लंच पैकेट.....

Sep 27
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 (महंत तालाब के पास) स्थित रामनगर बस्ती में बारिश का पानी घुस गया।




















जलभराव की सूचना मिलते ही नगर निगम जोन 7 का अमला तुरंत हरकत में आया। स्थिति को काबू में करने के लिए तत्काल मोटर पंप लगाए गए और बस्ती में भरे पानी को बाहर निकालकर निकासी की उचित व्यवस्था की गई।

इस दौरान नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 25 के पार्षद भोलाराम साहू ने जोन 7 की कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के साथ रामनगर बस्ती पहुंचकर जलभराव की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।


राहत कार्य के तहत, रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 के माध्यम से बस्ती में जलभराव से प्रभावित लगभग 200 लोगों को तत्काल लंच पैकेट उपलब्ध कराने की त्वरित कार्रवाई की गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html