हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश से भारी जान माल का नुकसान.....

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाको में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है | उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड जानलेवा साबित हो रही है | हिमाचल प्रदेश में हुई लैंडस्लाइड के चलते करीब 41 लोगों की जान चली गई | वहीं, 9 लोग एक मंदिर के मलबे के नीचे दबे हुए हैं | वहीं, उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड और बारिश की तबाही देखने को मिल रही है |उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो लोगों के डूबने की खबर है, जिसमें से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है |
हिमाचल प्रदेश में सोमवार (14 अगस्त) को भी बारिश का कहर जारी रहा और अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से नौ लोगों की मौत शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से हुई | शिमला के समर हिल इलाके में शिव मंदिर के मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है| सावन का महीना होने के कारण हादसे के वक्त मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments