स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर। भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डाल कर विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना की जा रही है।
इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी, शंकरनगर मंडल द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान जी की आरती की गई। इस दौरान स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कामना की कि स्मित मच्छार जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और पुनः स्वस्थ होकर देश की सेवा में लौटें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर महानंद राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, उपाध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ शासन, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, महामंत्री सुधीर चौबे, संजय कश्यप, अनूप एवं उमा रात्रे, अध्यक्ष महिला मोर्चा, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments