बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का बसना में भव्य अनावरण....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बसना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए गए समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं संविधान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बसना नगर में सामाजिक समरसता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित किया। उनकी प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा है। बसना की धरती पर उनकी प्रतिमा की स्थापना एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत बसना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए गए शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारते हुए एक शिक्षित, समतामूलक और विकसित समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल ने कहा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा का बसना नगर में स्थापित होना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। बाबा साहेब ने समाज को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार ने कहा नगर पंचायत बसना के लिए यह गौरव का विषय है कि नगर के प्रमुख स्थान पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा नगरवासियों और विशेषकर युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और संविधान के प्रति योगदान से प्रेरणा देती रहेगी। नगर पंचायत द्वारा इस स्थल को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को एकजुटता, समानता और प्रगति का संदेश देते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments