google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में भव्य तैयारियां: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने की एक दीपक जलाने की अपील.....

2 hours ago
2 min read
  • रायपुर में पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाएगी भाजपा, खारून नदी में महाआरती और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन: लक्ष्मी वर्मा...

  • शिल्पकार के रूप में मनेगा जन्मदिन, एक महीने तक चलेगा सेवा पखवाड़ा: लक्ष्मी वर्मा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को लेकर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


















इसी क्रम में रेलवे स्टेशन स्थित 'श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति' परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं, जिनका कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे और फूल-मालाओं के साथ आतिशी एवं भव्य स्वागत किया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पावन पर्व भी है, इसलिए देश के निर्माण में तत्पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन 'देश के शिल्पकार' के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर की शाम महादेव घाट स्थित खारून नदी में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से भावुक अपील करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में प्रज्वलित दीपक को नदी में प्रवाहित करने का एक विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी नागरिक 'एक दीपक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम' से जलाकर खारून नदी में अवश्य प्रवाहित करें। इसके साथ ही, महादेव घाट पर आयोजित होने वाली खारून गंगा आरती में सभी धर्मों और समाजों की महिलाएं एक साथ शामिल होकर भव्य आरती संपन्न करेंगी।

सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए सांसद वर्मा ने जानकारी दी कि जन्मदिवस के पावन अवसर पर 17 सितंबर को दिनभर विभिन्न स्थानों पर विशाल रक्तदान (ब्लड डोनेशन) कैंप आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल और उनके जन्मदिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का यह 25वां जन्मदिन है, जिसे राजधानी रायपुर में 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में खारून नदी को मां गंगा का ही पवित्र रूप माना जाता है। इसी आस्था के तहत 17 सितंबर की शाम ठीक 6:00 बजे महादेव घाट पर खारून गंगा आरती का महाआयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, शहर भर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविरों के जरिए जनसेवा के कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के संस्थापक कुबेर राठी मुख्य रूप से शामिल हुए।शामिल होकर संस्थापक कुबेर राठी ने राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html