google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज: 17 सितंबर को 4 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा पूरा जिला.....

1 hour ago
2 min read
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी जिला स्तरीय 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शिरकत.....

  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

















रायपुर / सूरजपुर, सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ होने जा रहा है। सूरजपुर जिले में इस ऐतिहासिक अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


अभियान का भव्य शुभारंभ 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगा। इस दौरान पूरे जिले में कुल 4 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर विकासखंड के रंगमंच में आयोजित होगा, जहाँ 18,111 दीप जलाए जाएंगे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अपील: हर घर जले सेवा का दीप -

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि "सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का एक महाअभियान है।" उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाएं। जब हर घर से सकारात्मकता का दीप जलेगा, तो यह सामूहिक संकल्प पूरे समाज में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।


विकासवार तय किए गए दीप प्रज्ज्वलन के लक्ष्य -

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने जानकारी दी कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विकासखंडों में लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं:


  • सूरजपुर विकासखंड: 1,12,000 दीप (जिला मुख्यालय रंगमंच पर 18,111 दीप)

  • प्रतापपुर: 1,11,000 दीप

  • भैयाथान: 50,000 दीप

  • ओड़गी: 50,000 दीप

  • रामानुजनगर: 45,000 दीप

  • प्रेमनगर: 25,000 दीप


इस अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।


कलेक्टर के मार्गदर्शन में एक माह तक चलेंगी गतिविधियां -

कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में जिलेभर में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक महीने के अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वय से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे: -


  • उपलब्धियों का प्रदर्शन: पिछले 25 वर्षों के बदलाव और सफलता की कहानियों का प्रसार।

  • स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा सप्ताह और बाइक रैली।

  • जागरूकता अभियान: नशामुक्ति अभियान और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

  • युवा व छात्र गतिविधियां: स्कूली बच्चों के लिए भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं।

  • पर्यावरण संरक्षण: व्यापक स्तर पर पौधरोपण और स्वच्छता अभियान।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर, इसे समाजहित में निरंतर सक्रिय सहभागिता के रूप में विकसित करना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html