Google AI Mode में बड़ा बदलाव, अब AI जवाबों के साथ दिखेंगे विज्ञापन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- टेक्नोलॉजी न्यूज़: Google ने अपने AI Mode में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। अब यूजर्स को AI से मिले जवाबों के साथ प्रासंगिक विज्ञापन भी दिखाई दे सकते हैं। यह सुविधा भारत समेत 10 देशों में शुरू की जा रही है। AI Mode में यूजर्स सामान्य सर्च की तुलना में जटिल सवाल पूछ सकते हैं। Google अलग-अलग स्रोतों से जानकारी जुटाकर AI आधारित जवाब तैयार करता है। अब इन जवाबों के बीच या आसपास संबंधित कंपनियों के विज्ञापन भी दिखाए जा सकते हैं।
Google के अनुसार, विज्ञापनों पर स्पष्ट रूप से “Sponsored” लेबल लगाया जाएगा, ताकि यूजर्स उन्हें आसानी से पहचान सकें। हालांकि, हर सवाल के जवाब में विज्ञापन दिखाई देना जरूरी नहीं होगा।
भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, केन्या, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और सिंगापुर में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, ब्राजील, मैक्सिको और ब्रिटेन में इसे 2026 की चौथी तिमाही में शुरू करने की योजना है। कंपनी का कहना है कि AI Mode में दिखने वाले विज्ञापन उसके सामान्य AI जवाबों को प्रभावित नहीं करेंगे। यूजर्स को सलाह दी गई है कि किसी उत्पाद या सेवा को खरीदने से पहले उसकी कीमत, गुणवत्ता, समीक्षा और विक्रेता की विश्वसनीयता जरूर जांचें। #GoogleAI #AIMode #GoogleSearch #TechnologyNews #OnlineAdvertising #TechUpdate #GoogleAds #InternetNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments