google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लता मंगेशकर फैन्स क्लब रायपुर के द्वारा “स्वर्णिम धरोहर लता” कार्यक्रम का आयोजन |

Sep 21, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, 21 सितम्बर 2024: लता मंगेशकर फैन्स क्लब रायपुर के द्वारा “स्वर्णिम धरोहर लता” कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित अटल बिहारी बाजपाई ऑडिटोरियम में 28 सितम्बर 2024 को किया जायेगा ।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.30 बजे से होगी ।

लता मंगेशकर फैन्स क्लब रायपुर के संरक्षक मनोज शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आज बताया कि लता मंगेशकर फैन्स क्लब रायपुर के द्वारा स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर के ९६वे जन्मदिवस के अवसर पर “स्वर्णिम धरोहर लता” कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित अटल बिहारी बाजपाई ऑडिटोरियम में सितम्बर 28 को किया जायेगा ।

इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक सौम्योजीत और पियानो वादक सौरेंद्रो अपनी प्रस्तुति देंगे ।

साथ ही छत्तीसगढ़ के मशहूर युवा द्रुत बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी ।

धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा एंड एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ BSF सतीश एस खंडारे, इन्स्पेक्टर जनरल (BSF) अशोक झा, रिटायर्ड इन्स्पेक्टर जनरल (BSF) अखिलेश्वर सिंह, छत्तीसगढ़ एंड ओडिशा सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद, डिप्टी इन्स्पेक्टर जनरल (BSF) संजय यादव, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट रायपुर के चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर हरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, कुलपति, पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर सच्चिदानंद शुक्ल, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं अन्य गणमान लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html