google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

घरों और मंधाला के उद्योगों तक पहुंची गैस की सप्लाई....

Dec 19, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीबीएन - प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के उद्योगों व घरों तक पाइप के जरिए नैचुरल गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है। इंडियन ऑयल अदानी गैस लिमिटेड ने प्रथम चरण में बद्दी और बरोटीवाला से सटे क्षेत्रों में पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सुविधा शुरू की है । यह पाइप लाइन पिंजौर होते हुए बद्दी पहुंचाई गई है इसे चरणबद्ध तरीके से नालागढ़ तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि बीते कई वर्षों से बीबीएन क्षेत्र को गैस पाइप लाइन से जोडऩे की कवायद चल रही थी, इसी दौरान फोरलेन व रेलवे लाइन का कार्य शुरू होने से भी गैस पाइप लाइन योजना को शुरू करने में बिलंब हुआ ,लेकिन अब बीबीएन को गैस पाइप लाइन से जोडऩे की योजना पूर्ण हो गई है और प्रथम चरण में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के सीमावर्ती इलाके में पाइप से गैस आपूर्ति शुरू की दी गई है।


इंडियन ऑयल अदानी गैस लिमिटेड द्वारा गैस पाइप लाइन शुरू करने से जहंा बीबीएन में औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं क्षेत्र के करीब दो हजार उद्योगों की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी। इसके अलावा ग्लास आधारित उद्योग भी हिमाचल का रुख करेंगे। इस पाइप लाइन को प्रथम चरण में ट्राइसिटी चंडीगढ़ के बाद नेशनल हाई-वे से होते हुए पिंजौर, बरोटीवाला व बद्दी तक लाया गया है। इस लाइन के जरिए घरेलू, सीएनजी, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई होगी। पाइप लाइन से सीधे उद्योगों व घरों को कनेक्शन मिलेंगे, इसके लिए उद्योगों व घरों में मीटर लगेंगे, जिनकी रीडिग केआधार पर ही बिल अदा करना होगा। बीबीएन क्षेत्र में राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक उद्योग है , जुलाई में ट्रायल आधार परं पीएनजी की आपूर्ति शुरू की गई थी,जिसके बाद अब मंधाला के सात उद्योगों और 20 घरों तक लाइन बिछाकर आपूर्ति शुरू की गई है, इसके बाद बरोटीवाला, झाड़माजरी व काठा औद्योगिक क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू की जाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html