google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गणेश विसर्जन की झांकियों का होगा भव्य सम्मान, विजेताओं को मिलेंगे 51, 31 और 21 हजार.....

1 day ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

॥ जय श्री गणेश जय सनातन धर्म ॥

















भव्य गणेश विसर्जन झांकी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर रायपुर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा निकाली गई भव्य झांकियों, आकर्षक प्रस्तुतियों एवं धार्मिक आयोजनों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को—

प्रथम पुरस्कार — ₹51,000

द्वितीय पुरस्कार — ₹31,000

तृतीय पुरस्कार — ₹21,000

सांत्वना पुरस्कार — सभी सहभागी समितियों हेतु

रायपुर। गणेश उत्सव के समापन पर निकलने वाली विसर्जन झांकियों का इस बार साधु-संतों की ओर से विशेष सम्मान किया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा गणेश विसर्जन में शामिल झांकियों और समितियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देने वाली झांकियों में प्रथम पुरस्कार ₹51 हजार, द्वितीय ₹31 हजार और तृतीय पुरस्कार ₹21 हजार रखा गया है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शामिल हर गणेश समिति और झांकी को सांत्वना पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाएगा। झांकियों का मूल्यांकन ज्यूरी कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप, आकर्षक सजावट, प्रस्तुति, अनुशासन और अन्य निर्धारित मापदंडों को आधार बनाया जाएगा।

अखिल भारतीय संत समिति एवं बसंत अग्रवाल की ओर से की जा रही इस पहल का उद्देश्य गणेश उत्सव की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही झांकी समितियों के उत्साह को बढ़ाना है। साधु-संतों द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह गणेश विसर्जन को और भव्य एवं यादगार बनाने की दिशा में एक विशेष पहल माना जा रहा है।

पुरस्कार वितरण समारोह

📅 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार

⏰ शाम 04 बजे

📍 माँ भारती विद्यालय, मच्छी तालाब, गुढ़ियारी, रायपुर

आइए, गणपति बप्पा की भक्ति, झांकियों की भव्यता और सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का सम्मान करने इस आयोजन में सहभागी बनें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html