google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गांड़ा महासभा सम्मान समारोह 2026 : किशोर महानंद और गोपाल सोना को किया गया सम्मानित...

Jul 19
2 min read
  • महासभा के महिलाओं द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत हूल हुली कर आरती, पुष्पगुच्छ देकर दोनों सम्मानित व्यक्तियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- गांड़ा समाज में आज हर्ष और गर्व का अनुपम माहौल रहा। *वृन्दावन हाल, सिविल लाइन में *सम्मान समारोह 2026* का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में * किशोर महानंद जी* को *छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल का उपाध्यक्ष* नियुक्त किए जाने पर उन्हें केन्द्रीय गांड़ा महासभा द्वारा गरिमापूर्ण सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, *गांड़ा समाज* के नवनिर्वाचित एल्डरमैन गोपाल सोना जी को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजन ने विशेष रूप से यह भाव व्यक्त किया कि “अभी तक नेता-मंत्रियों का सम्मान किया जाता रहा है, लेकिन अब अपने समाज के सपूतों को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है।”* इस कथन ने पूरे समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार समर्थन प्राप्त किया। पूरे समारोह स्थल पर खुशी की लहर थी। समाज के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। किशोर महानंद जी की नियुक्ति को पूरे समाज की उपलब्धि मानते हुए लोगों ने इसे सामूहिक गौरव का प्रतीक बताया। वहीं गोपाल सोना जी के एल्डरमैन पद पर निर्वाचन को समाज की नई प्रगति और मजबूती का संकेत माना गया।

महासभा के महिलाओं द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत हूल हुली कर आरती, माल्यार्पण कर दोनों सम्मानित व्यक्तियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। समारोह में बाबा साहब की छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इस आयोजन ने समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है।

*केन्द्रीय गांडा महासभा* के पदाधिकारियों ने कहा, “आज का दिन हमारे समाज के लिए ऐतिहासिक है। जब हम अपने ही समाज के योग्य व्यक्तियों को सम्मान देते हैं तो यह न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि का उत्सव है, बल्कि पूरे समाज की एकता, आत्मसम्मान और प्रगति का प्रतीक भी है।”

*केन्द्रीय गांडा महासभा* ने सभी उपस्थित अतिथियों, समाजनों और मीडिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html