राष्ट्रपति के स्वागत से लेकर युवा प्रबोधन कार्यक्रम तक, आज व्यस्त रहेगा सीएम विष्णुदेव साय का दिन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जहाँ वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुँचेंगे और दोपहर 2:30 बजे तक वहीं मौजूद रहेंगे।
निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम' में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर शाम 5:00 बजे लोकभवन पहुँचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री लोकभवन से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5:40 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। #ChhattisgarhNews #CMVishnuDeoSai #DroupadiMurmu #RaipurNews #PresidentOfIndia #CGNews #NavaRaipur #PoliticalNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments