google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है: विधायक अनुज शर्मा.....

Aug 17
3 min read
  • पीएमश्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में विधायक अनुज शर्मा ने किया ध्वजारोहण, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस |

  • विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्चपास्ट, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित |

  • बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सोशल मीडिया के सही उपयोग की दी सीख |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

खरोरा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज पीएमश्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरोरा में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने ससम्मान ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के गूंजते स्वरों के बीच पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत अनुशासित और आकर्षक 'मार्चपास्ट' प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया और उन्हें सलामी दी।


आजादी अमर शहीदों के अभूतपूर्व त्याग की देन

समारोह में बच्चों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में कहा, "आज का दिन हमारे लिए केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत भारत मां के वीर सपूतों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व त्याग और बलिदान की देन है।" उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। आज के इस आधुनिक युग में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने देश को प्रगति, समरसता और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है।


बच्चों का अनुशासन ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव

विद्यार्थियों के शानदार मार्चपास्ट की सराहना करते हुए विधायक ने कहा, "आज जिस अनुशासन और गर्व के साथ आप सभी ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट प्रस्तुत किया है, उसकी हर एक ताल और एक साथ उठते कदम इस बात का प्रमाण हैं कि जब हमारा देश अनुशासित होकर आगे बढ़ेगा, तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें प्रगति करने से नहीं रोक सकती। आपका यह अनुशासन ही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"


सोशल मीडिया का उपयोग आप करें, सोशल मीडिया आपका नहीं: विधायक

आज के आधुनिक दौर का जिक्र करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने बच्चों एवं युवाओं को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, "आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया एक ऐसा साधन है जिसका उद्देश्य आपको सशक्त बनाना है, इसलिए इसे कभी भी खुद पर हावी न होने दें। सोशल मीडिया आपके लिए बना है, इसका उपयोग बहुत सावधानी और समझदारी से अपनी जानकारी बढ़ाने और प्रगति के लिए करें। हमेशा याद रखें कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल आप करें, सोशल मीडिया आपका नहीं।"


प्रस्तुतियों में दिखी भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक

स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई मनमोहक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति नृत्य, गीतों और नाटकों ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए विधायक ने कहा, "बच्चों की कला, मुस्कान और अभिनय में भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता की सुंदर झलक देखने को मिली। इन नन्हे बच्चों ने साबित कर दिया है कि हमारे क्षेत्र की प्रतिभा किसी से कम नहीं है।"


शिक्षा ही भाग्य बदलने का सबसे बड़ा हथियार, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे क्षेत्र के बच्चों ने पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। शिक्षा वह सबसे बड़ा हथियार है, जिससे आप न केवल अपना, बल्कि पूरे देश का भाग्य बदल सकते हैं। हमेशा याद रखें कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; आपकी कड़ी मेहनत ही आपको जीवन की ऊंचाइयों तक ले जाएगी।"


गरिमापूर्ण समारोह में ये रहे उपस्थित

इस भव्य एवं गरिमामय समारोह में विधायक अनुज शर्मा, रश्मि वर्मा, सुमित सेन, दुलेश साहू, दीपक धनकर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html