google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2 लाख की ठगी...जाने पूरा मामला !

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर में सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की विवेचना में कृष्णा अवस्थी नाम के व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। आरोपी फिलहाल एक अन्य मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उनका उपयोग किया गया।


शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद तेलीबांधा पुलिस ने अपराध क्रमांक 381/2026 दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की पड़ताल शुरू की। इसी दौरान कसडोल निवासी हेमंत साहू से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर मामले में कृष्णा अवस्थी का नाम सामने आया।


विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि कृष्णा अवस्थी ने नौकरी लगवाने के नाम पर हेमंत साहू से दो लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि रकम लेने के एवज में हेमंत साहू को एक फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। पुलिस अब इस नियुक्ति पत्र की जांच करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि इसे कहां और किस माध्यम से तैयार किया गया था तथा पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।


पुलिस के अनुसार कृष्णा अवस्थी पिता कुंजराम अवस्थी उम्र 53 वर्ष ग्राम रिसदा थाना पलारी क्षेत्र का निवासी है। आरोपी कृष्णा अवस्थी पहले से ही थाना पलारी के अपराध क्रमांक 347/2026 में जेल में निरुद्ध है। उस मामले में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। चूंकि आरोपी वर्तमान में दूसरे प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में है, इसलिए तेलीबांधा पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ और अन्य आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई के लिए न्यायालय से विधिवत आदेश प्राप्त करेगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस फर्जी नियुक्ति पत्र और मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों एवं साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर की गई कथित धोखाधड़ी में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच भी जारी है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html