रायपुर जिले में 9 गौधामों के संचालन को मिली मंजूरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक में जिले के 9 गौधामों के संचालन के लिए प्राप्त आवेदनों को मंजूरी दे दी गई। इनमें धरसींवा, अभनपुर और तिल्दा विकासखंड के गौधाम शामिल हैं। धरसींवा विकासखंड के धनौली, निलजा, पंडरभट्ठा, बरबंदा और नगरगांव गौधाम के आवेदनों को स्वीकृति मिली। वहीं अभनपुर के पिपरौद और खोरपा तथा तिल्दा के मोहदा और कोदवा गौधाम के संचालन को भी मंजूरी दी गई।
इन गौधामों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, सेवा समितियों और ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। समिति ने आवेदनों की समीक्षा के बाद संचालन की अनुमति प्रदान की। बैठक में जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष तोमस कुमार यदु, सदस्य हरिका साहू, उमेश साहू, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं शंकर लाल उइके सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #Raipur #Gaudham #CowShelter #ChhattisgarhNews #DistrictAdministration #AnimalWelfare #GauSeva #LocalNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments