google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

ज्वेलर्स का बैग लेकर फरार हुए चार संदिग्ध, आरोपी के घर से 46 लाख के जेवर बरामद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरगुजा :- जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान संचालक से हुई करीब एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और दूसरे राज्यों की पुलिस के सहयोग से आरोपियों की पहचान की है। मामले में आरोपी के घर से चोरी किए गए करीब 46 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को सीतापुर निवासी अरुणदेव सोनी ने थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि हाईस्कूल सीतापुर के पास उनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित है। घटना वाले दिन सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी स्कूटी से ज्वेलर्स का बैग लेकर दुकान खोलने पहुंचे थे।


दुकान के पास स्कूटी में ज्वेलर्स बैग रखने के बाद वह शटर खोलने लगे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति स्कूटी के सामने रखा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। शिकायत पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के नेतृत्व में साइबर सेल अंबिकापुर और थाना सीतापुर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम को आरोपियों की तलाश, गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की जिम्मेदारी दी गई।


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चार संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों से आकर व्यापारी का बैग लेकर भागते दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों के भागने वाले रूट को ट्रैक किया। सीसीटीवी जांच में सरगुजा क्षेत्र के ग्राम गेरसा, जशपुर जिले के कांसाबेल, कुनकुरी, सिंगीबहार, झारखंड के कुरडेग, खैरनटोली, सिमडेगा और ओडिशा के सुंदरगढ़ समेत अन्य संभावित स्थानों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की।


इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध चांटी दास 16 अगस्त 2026 की रात अपने घर पहुंचा है। सूचना के आधार पर सरगुजा पुलिस, थाना सोंडा और थाना आश्का जिला गंजाम की संयुक्त टीम उसके घर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से सीतापुर में हुई चोरी के जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने मौके से करीब 300.92 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 43 लाख रुपये है, जबकि करीब 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, जब्त किए। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी चांटी दास और नागेश्वर राव की पहचान हो चुकी है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html