दो बुजुर्ग समेत चार लोग घायल, बीएमडब्ल्यू ने कार को टक्कर मारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चितरंजन पार्क इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी, सभी को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, बीएमडब्ल्यू चलाने वाली महिला भी हादसे में घायल हुई है, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि घायलों की पहचान यशवंत नलवाड़े (58), देवराज मधुकर गर्गटे (50), मनोहर (62) और नितिन कोल्हापुरी के रूप में हुई है. सभी रात को खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे. रविवार को सीआर पार्क पुलिस को मस्जिद मोठ इलाके में एक हादसे की एक पीसीआर कॉल मिली. सूचना पर जीके एन्क्लेव-दो स्थित मौके पर पहुंची, पुलिस को दो वाहन एक बीएमडब्ल्यू और एक सियाज दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली |
बीएमडब्ल्यू महिला चला रही थी और उन्होंने सड़क किनारे खड़ी सियाज कार को टक्कर मार दी थी, हालांकि सियाज के अंदर कोई मौजूद नहीं था लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीएमडब्ल्यू की टक्कर के बाद सियाज कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments