चार बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की. भारत के कप्तान केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया |
पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 50 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच रहे |
भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की 9वीं फिफ्टी जमाई. उन्होंने महज 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की. गिल ने 63 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड वनडे करियर की पहली फिफ्टी बनाकर आउट हुए. गायकवाड ने 77 बॉल की पारी में 92.21 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए. उन्हें एडम जम्पा ने LBW किया. सूर्यकुमार यादव ने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई. उन्होंने 49 बॉल पर 50 रन बनाए.वहीं रेग्युलर कैप्टन रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने वनडे करियर की 14वीं फिफ्टी जमाई. राहुल ने 63 बॉल पर 68 रनों की पारी खेली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments