महिला को जबरन कार में ले जाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार....
- ANIS LALA DANI

- 46 minutes ago
- 3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला को बहला-फुसलाकर जबरन कार में ले जाने और उसके साथ अनाचार की वारदात में सहयोग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। अब पुलिस ने घटना में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार
पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आई पूरी घटना महिला से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त 2026 की रात आरोपी रमेश श्रीवास निवासी भैंसो और उसके साथियों ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती कार में बैठाया था। महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रमेश श्रीवास ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला को कार से रायगढ़ की ओर ले गया। रायगढ़ पहुंचने के बाद उसके साथ मौजूद अन्य आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास द्वारा महिला के साथ जबरन अनाचार किए जाने की बात जांच में सामने आई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास (40 वर्ष), निवासी ग्राम भैंसो, थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
चार सहयोगियों पर कसा शिकंजा -
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना में उसके साथ शामिल अन्य लोगों की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में सहयोग करने की बात स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सिंह (36 वर्ष), निवासी भैंसो, प्रमोद श्रीवास (30 वर्ष), निवासी भैंसो थाना पामगढ़, इंद्र कुमार धीवर (40 वर्ष), निवासी ब्यासनगर पामगढ़ और उमेश यादव उर्फ भोलू (23 वर्ष), निवासी ब्यासनगर पामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर जब्त किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई -
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलने के बाद महिला की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद पूछताछ और जांच के आधार पर मुख्य आरोपी तथा उसके सहयोगियों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ घटना में सहयोग करने वाले आरोपियों की तलाश जारी रखी और मुखबिर तंत्र की मदद से चारों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। घटना में इस्तेमाल कार की जब्ती और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments